Get App

दिल्ली में शुरू हुई नई Ayurvedic OPD, अब इस इलाके के लोगों को मिलेगा सरकारी आयुर्वेदिक इलाज

दिल्ली के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है। आयुष मंत्रालय के तहत सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) द्वारा चलाए जाने वाले सेंट्रल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट (CARI) ने दिल्ली में एक नई एक्सटेंशन ओपीडी शुरू की है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 12, 2026 पर 1:23 PM
दिल्ली में शुरू हुई नई Ayurvedic OPD, अब इस इलाके के लोगों को मिलेगा सरकारी आयुर्वेदिक इलाज
दिल्ली के रोहिणी में शुरू हुई नई आयुर्वेद OPD, लोगों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा. (Image Source- PIB)

दिल्ली के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है। आयुष मंत्रालय के तहत सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) द्वारा चलाए जाने वाले सेंट्रल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट (CARI) ने दिल्ली में एक नई एक्सटेंशन ओपीडी शुरू की है। इसकी मदद से दिल्ली के रोहिणी और उसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों तक आसानी से और बेहतर आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य बनाया गया है।

रोहिणी के सेक्टर-28 में खुला नया केंद्र, इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस नई एक्सटेंशन ओपीडी सुविधा का उद्घाटन सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रो. (वैद्य) रबीनारायण आचार्य ने वरिष्ठ अधिकारियों और अहम लोगों की मौजूदगी में किया है। यह नई एक्सटेंशन ओपीडी सुविधा एफसी-5, ब्लॉक-ए, सेक्टर-28, रोहिणी, नई दिल्ली में मौजूद है।

आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ, मजबूत होगा आयुष हेल्थकेयर इकोसिस्टम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें