दिल्ली सरकार एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी में बाजार और दुकानों को 24 घंटे खुला रखने की विचार कर रही है। हालांकि इसके बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। दिल्ली सरकार अभी इस प्रस्ताव पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। सरकार का अंतिम निर्णय आना बाकी है। लेकिन दुकानों को 24 घंटे खुला रखने की सरकार की इस योजना पर व्यापारियों की राय अलग-अलग है।
दिल्ली सरकार द्वारा बाजार और दुकानों को 24 घंटे खुला रखने की योजना पर विचार किए जाने की खबरों पर व्यापारियों की राय अलग-अलग है। कुछ लोगों को लगता है कि इससे कारोबार में फायदा होगा तो वहीं ज्यादातर दुकानदारों का कहना है कि इससे ज्यादा फायदा नहीं होगा।
24 से दुकानों को खोलने से कौन सी दिक्कते होंगी
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव के मुताबिक, दुकानों को 24 घंटे खोलने से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर जरूरी तैयारी होनी चाहिए। रात के समय अवैध हॉकर बढ़ सकते हैं, जिससे बाजार का माहौल बिगड़ सकता है। वहीं, खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने भी चिंता जताई कि इससे सड़क पर उपद्रव की आशंका बढ़ सकती है और दुकानदारों की बिजली और स्टाफ खर्च भी बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी व्यापारी अतिरिक्त शिफ्ट नहीं रखेंगे, जिससे कर्मचारियों के साथ अन्याय हो सकता है।
दिल्ली में बाजारों को 24 घंटे खोलने की योजना पर रेस्टोरेंट मालिकों ने खुशी जताई है। उनका मानना है कि इससे लोग घर बैठकर खाना मंगाने की बजाय बाहर आकर खाना पसंद करेंगे, जिससे उनका कारोबार बढ़ेगा। इस पॉलिसी से रेस्तरां रात के समय मिडनाइट बुफे जैसे नए विकल्प शुरू कर सकते हैं। वहीं खुदरा दुकानदारों ने बिजली, स्टाफ और सुरक्षा पर बढ़ने वाले खर्च को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि रात में ग्राहक कम होते हैं, जिससे खर्च निकालना मुश्किल होगा। व्यापारियों का मानना है कि इस योजना को लागू करने से पहले दिल्ली में सुरक्षा और नियमों को मजबूत करना जरूरी है।