Nishikant Dubey : भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक बड़ा दावा किया है कि 2025 के अंत तक पाकिस्तान एक देश के रूप में अस्तित्व में नहीं रहेगा। रविवार को झारखंड के देवघर जिले में महेशमारा रेलवे हॉल्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस साल पाकिस्तान चार हिस्सों में बंट जाएगा। भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान का भी जिक्र किया, जो उन्होंने बिहार में एक जनसभा के दौरान दिया था। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आतंकवाद और उसके समर्थकों को खत्म करने की बात कही थी।
