Get App

Nitin Nabin New Team: नितिन नबीन ने BJP की नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान! स्मृति ईरानी की वापसी! सारे सदस्यों और पदाधिकारियों की फुल लिस्ट

Nitin Nabin New Team: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (17 अगस्त) को अपनी नई टीम की घोषणा की। इस टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक बार फिर राष्ट्रीय संगठन में वापसी हुई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 17, 2026 पर 4:03 PM
Nitin Nabin New Team: नितिन नबीन ने BJP की नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान! स्मृति ईरानी की वापसी! सारे सदस्यों और पदाधिकारियों की फुल लिस्ट
Nitin Nabin New Team: भाजपा प्रमुख नितिन नबीन के नेतृत्व में एक नई टीम की घोषणा कर दी गई है

Nitin Nabin New Team: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी प्रमुख नितिन नबीन के नेतृत्व में एक नई टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में 13 उपाध्यक्षों में वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव और डी. पुरंदेश्वरी शामिल हैं। BJP ने बी. एल. संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बरकरार रखा है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन में वापसी करने जा रही हैं। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (17 अगस्त) को अपनी नई टीम की घोषणा की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा ​​​​त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब, सुनील बंसल, विनोद तावड़े, सतीश पूनिया समेत आठ महासचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा भगवा पार्टी ने गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

भारतीय जनाता पार्टी ने शिवप्रकाश और सौदान सिंह को BJP का राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया है। बीजेपी की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती पवार, मनप्रीत सिंह बादल और तारिक मंसूर को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

तारिक मंसूर अब भारतीय जनता पार्टी में एक अहम और राष्ट्रीय मुस्लिम चेहरा बन गए हैं। BJP नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (MLC) और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। BJP ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा अनिल एंटनी और रोहन गुप्ता समेत 16 राष्ट्रीय मंत्री के नामों की घोषणा की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें