Get App

Nitish Kumar Rajya Sabha: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार! बेटे निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री?

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 11:30 AM
Nitish Kumar Rajya Sabha: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार! बेटे निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री?
Nitish Kumar News: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी को बिहार में मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार से एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आधिकारिक तौर पर राज्यसभा में जाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक X पोस्ट में कहा है कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। इससे यह संकेत मिलता है कि बिहार में नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

नीतीश कुमार ने X पर लिखा, "पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है। तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।"

उन्होंने आगे लिखा, "संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।"

बिहार सीएम ने कहा, "मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें