Get App

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए 5 मार्च को दाखिल कर सकते हैं नामांकन, कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री?

Nitish Kumar News: बिहार में बुधवार (4 मार्च) को इस तरह की अटकलों से राजनीतिक हलचल तेज हो गई कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि वह 5 मार्च को पटना में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 04, 2026 पर 10:33 PM
Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए 5 मार्च को दाखिल कर सकते हैं नामांकन, कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री?
Nitish Kumar News: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी को बिहार में मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है

Nitish Kumar News: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए संभवतः गुरुवार 5 मार्च को पटना में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि राज्य में नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले JDU के दिग्गज नेता नीतीश कुमार गुरुवार को सुबह 11.30 बजे आने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा फाइल करेंगे। अब यह सवाल सबसे अहम है कि नीतीश कुमार की जगह बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

सूत्रों ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

JDU के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, "नीतीश कुमार और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर गृह मंत्री मौजूद रहेंगे।" जब यह पूछा गया कि क्या कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे, तो सूत्र ने कहा कि यह समय आने पर पता चलेगा।

कौन होगा बिहार का सीएम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें