Delhi Non-BS VI Vehicle Ban: दिल्ली सरकार ने गुरुवार से नॉन-BS VI वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। इस फैसले से NCR के लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो सकती है। सिर्फ गुरुग्राम में 2 लाख से ज्यादा, नोएडा में 4 लाख और गाजियाबाद में 5.5 लाख वाहन ऐसे हैं, जो एक ही रात में सड़कों से हट जाएंगे। दिल्ली की प्रदूषित हवा से निपटने के उद्देश्य से उठाए गए इस कदम ने उन निवासियों में चिंता और निराशा की लहर पैदा कर दी है जो नौकरी, पढ़ाई और पारिवारिक कामों के लिए सीमा पार यात्रा पर निर्भर हैं।
