Get App

Hormuz Blockade: सिर्फ तेल ही नहीं बल्कि महंगाई से लेकर कमाई तक, होर्मुज की नाकेबंदी से भारत को है सबसे ज्यादा खतरा

Hormuz Blockade India Impact: ट्रंप ने ऐलान किया है कि आज से ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकेबंदी शुरू होने वाली है। भारत के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सिर्फ तेल की कीमतों में उछाल का मामला नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में भारत की पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाली एक 'चौतरफा मार' है

Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 12:16 PM
Hormuz Blockade: सिर्फ तेल ही नहीं बल्कि महंगाई से लेकर कमाई तक, होर्मुज की नाकेबंदी से भारत को है सबसे ज्यादा खतरा
नाकेबंदी से खाड़ी के देशों में आर्थिक सुस्ती आ सकती है जिसका असर मिडिल ईस्ट से भारत आने वाले करीब ₹930 करोड़ के रेमिटेंस पर भी दिखेगा

US Hormuz Blockade: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति को लेकर हुई वार्ता विफल रही। इसके बाद ट्रंप ने ईरान की नाकेबंदी का ऐलान किया। आज से ईरान के खिलाफ अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी शुरू होने वाली है और भारत के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह होर्मुज से आने वाले तेल की कीमतों में भारी उछाल का मामला नहीं है, बल्कि भारत की पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाली एक 'चौतरफा मार' है। कच्चे तेल के $100 के पार पहुंचने के साथ ही भारत के लिए कई स्तर पर जोखिम की संभावनाएं दिखने लगी है।

LPG की कमी से सीधे भारतीय रसोई पर असर

भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता रसोई गैस यानी LPG को लेकर है। भारत अपनी LPG जरूरत का लगभग 60% आयात करता है। इस आयात का 90% हिस्सा होर्मुज जलसंधि से होकर आता है। नाकेबंदी के कारण अगर सप्लाई में देरी होती है, तो रसोई गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं या सरकार पर सब्सिडी का बोझ और भारी हो सकता है।

LNG की कमी से खाद और बिजली उत्पादन पर संकट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें