Get App

विजय नहीं... तो क्या 2 विधायक वाली पार्टी का नेता बनेगा CM? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर!

Tamilnadu CM News: सुनने में यह भले ही अजीब लगे कि 234 सीटों वाली विधानसभा में जिस पार्टी के पास सिर्फ 2 विधायक (1% से भी कम) हों, वो मुख्यमंत्री पद का दावा कैसे कर सकती है? लेकिन गठबंधन की राजनीति में 'असंभव' शब्द के लिए कोई जगह नहीं है। यहाँ गणित से ज्यादा समीकरण मायने रखते हैं

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 09, 2026 पर 2:42 PM
विजय नहीं... तो क्या 2 विधायक वाली पार्टी का नेता बनेगा CM? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर!
Tamilnadu CM News: विजय नहीं... तो क्या 2 विधायक वाली पार्टी का नेता बनेगा CM? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर!

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति को एक ऐसे मोड़ पर खड़ा कर दिया है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। सुपरस्टार विजय की पार्टी (TVK) ने चुनावी मैदान में 'ब्लॉकबस्टर' प्रदर्शन तो किया, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से चूकने के कारण अब सरकार बनाने की चाबी छोटे दलों के हाथ में आ गई है।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, गठबंधन की इस खींचतान में एक ऐसा नाम मुख्यमंत्री की रेस में उभरकर आ रहा है, जिसने सबको चौंका दिया है- विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) के प्रमुख थोल थिरुमावलवन।

अजीब है मगर मुमकिन है: केवल 2 विधायक और CM की दावेदारी?

सुनने में यह भले ही अजीब लगे कि 234 सीटों वाली विधानसभा में जिस पार्टी के पास सिर्फ 2 विधायक (1% से भी कम) हों, वो मुख्यमंत्री पद का दावा कैसे कर सकती है? लेकिन गठबंधन की राजनीति में 'असंभव' शब्द के लिए कोई जगह नहीं है। यहाँ गणित से ज्यादा समीकरण मायने रखते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें