Get App

Odisha Home Guard recruitment exam: 187 पदों के लिए परीक्षा देने पहुंच गए 8000 कैंडिडेट, तो रनवे को बना डाला परीक्षा केंद्र

Odisha Home Guard recruitment exam: ओडिशा में होम गार्ड भर्ती की परीक्षा आयोजित की गई। 187 खाली पदों पर भर्ती के लिए 8000 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंच गए। इसके लिए प्रशासन के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं थे। इसलिए संबलपुर रनवे को परीक्षा केंद्र बना डाला

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 3:16 PM
Odisha Home Guard recruitment exam: 187 पदों के लिए परीक्षा देने पहुंच गए 8000 कैंडिडेट, तो रनवे को बना डाला परीक्षा केंद्र
प्रशासन ने जमदारपाली एयरस्ट्रिप को परीक्षा केंद्र बनाया, जहां खुले आसमान के नीचे रनवे पर बैठकर सभी ने परीक्षा दी।

Odisha Home Guard recruitment exam: ओडिशा के संबलपुर की एक तस्वीर पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया हर तरफ छाई हुई है। इसे देखकर लगता है कि जैसे कुछ लोग सड़क पर बैठ परीक्षा दे रहे हैं। इससे जुड़े तथ्य और भी ज्यादा हैरान करने वाले हैं। ओडिशा में होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए राज्यभर से 10000 से 11000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। परीक्षा देने 8000 से 9000 कैंडिडेट पहुंच गए। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के पहुंचने की कल्पना प्रशासन ने भी नहीं की होगी। ये तस्वीर राज्य ही नहीं देश में बेरोजगारी की भयानक तस्वीर पेश करती है। पेपर देते हुए लोगों की तस्वीरों और वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।

5वीं पास भी आवेदन के योग्य

संबलपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में सहायता के लिए होम गार्ड पदों की भर्ती निकाली थी। इसके तहत ड्राइवर और कंप्यूटर से जुड़े विभागों में 187 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनके लिए दैनिक मानदेय 612 रुपये तय है, जो मासिक रूप से लगभग 18 हजार रुपये बनता है। योग्यता केवल 5वीं कक्षा पास रखी गई, फिर भी आवेदनों की बाढ़ आ गई। करीब 10-11 हजार युवाओं ने फॉर्म भरा, लेकिन 8 हजार से अधिक परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा 16 दिसंबर को आयोजित की गई थी।

जमदारपाली रनवे को बनाया परीक्षा केंद्र

बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए प्रशासन ने जमदारपाली एयरस्ट्रिप को परीक्षा केंद्र बनाया, जहां खुले आसमान के नीचे रनवे पर बैठकर सभी ने लिखित परीक्षा दी। यह हवाई पट्टी आमतौर पर कम उपयोग में रहती है। यहां बैठाने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि खुले मैदान ने निगरानी आसानी से रखी जा सकती है। इस जगह भीड़भाड़ से बचाव किया किया जा सकता है। सभी परीक्षार्थी हवाई पट्टी पर बैठे दिखाई दिए, उनके हाथों में प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं थीं।

90 मिनट की परीक्षा में पूछा जीके और निबंध

सब समाचार

+ और भी पढ़ें