Get App

Delhi Building Collapse: 'मलबे के अंदर से फोन कर रहे छात्र', दिल्ली बिल्डिंग हादसे की हैरान कर देने वाली कहानी आई सामने

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक PG इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है, वहीं कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। BJP विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि, फिलहाल ये बताना मुश्किल है कि अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं। मलबे में फंसे कुछ छात्र अभी भी फोन के जरिए संपर्क कर रहे थे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 06, 2026 पर 6:33 PM
Delhi Building Collapse: 'मलबे के अंदर से फोन कर रहे छात्र', दिल्ली बिल्डिंग हादसे की हैरान कर देने वाली कहानी आई सामने
बचाव दल ने अब तक छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है

राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को एक पीजी इमारत के अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इमारत गिरने के बाद बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना में अब तक एक व्यक्ति की मौत की खबर है, वहीं कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल ने अब तक छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सत्य निकेतन में हुए हादसे पर चिंता जताई। वहीं BJP विधायक अनिल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। BJP विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि, इस बिल्डिंग में कई छात्र PG के तौर पर रह रहे थे। इस हादसे के समय कुछ स्टूडेंट्स बिल्डिंग के अंदर मौजूद थे।

'अंदर से कर रहे फोन'

BJP विधायक ने आगे कहा कि, फिलहाल ये बताना मुश्किल है कि इमारत के अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि, मलबे में फंसे कुछ छात्र अभी भी फोन के जरिए संपर्क कर रहे थे। इससे आशंका है कि हादसे के बाद भी कई लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। शर्मा ने कहा, “कुछ स्टूडेंट्स अभी भी अंदर से फोन कर रहे हैं। इससे लगता है कि कुछ और लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं, इसलिए बचाव अभियान लगातार जारी है।”

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें