Get App

दीपोत्सव पर इस साल 26 लाख दीयों की रोशनी और 2100 भक्तों की महाआरती से झूम उठेगा पूरा अयोध्या, बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव 2025 में अयोध्या 26 लाख से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाएगा और 2100 भक्तों की महाआरती के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाएगा। यह आयोजन न केवल भव्य आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत जैसे सामाजिक संदेश भी दर्शाएगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2025 पर 5:19 PM
दीपोत्सव पर इस साल 26 लाख दीयों की रोशनी और 2100 भक्तों की महाआरती से झूम उठेगा पूरा अयोध्या, बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या एक बार फिर अपनी भव्यता और आस्था से जगमगा उठेगा जब अक्टूबर 19, 2025 को दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस साल दीपोत्सव में महज धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि सामाजिक संदेशों का भी समावेश होगा। 26 लाख मिट्टी के दीयों की रौशनी से सरयू नदी के 56 घाट जगमगाएंगे, जिसमें 2100 भक्त मिलकर महाआरती करेंगे। यह आयोजन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

दीपोत्सव का वैश्विक महत्व

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि दीपोत्सव 2025 अयोध्या में अब तक का सबसे भव्य और यादगार आयोजन होगा। यह न केवल आस्था का पर्व है बल्कि महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत जैसे सामाजिक संदेश भी इसमे शामिल होंगे। भारत के विभिन्न राज्यों और विदेशों से मेहमान आमंत्रित किए जाएंगे, जिससे यह कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।

26 लाख दीप की रोशनी

इस बार 26 लाख मिट्टी के दीयों को जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। सरयू नदी के 56 घाटों को इस रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए करीब 33,000 स्वयंसेवक जुड़ेंगे जो दीयों की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था का ध्यान रखेंगे। यह दीये भक्ति और एकता का प्रतीक बनेगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें