Operation Akhal: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 'ऑपरेशन अखल' जारी, दो आतंकवादी ढेर

J&K Operation Akhal: खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने इस इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। शनिवार की सुबह गोलीबारी शुरू हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान पुलवामा के राजपोरा निवासी हारिस नजीर डार के रूप में हुई है

अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 9:30 AM
Story continues below Advertisement
बीते दिनों 'ऑपरेशन महादेव' के तहत पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था

Operation Akhal: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन अखल' का आज तीसरा दिन है। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कुलगाम के जंगली इलाके में अभी भी गोलीबारी जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है, जबकि एक और आतंकवादी घायल हुआ है। इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है। माना जा रहा है कि ये आतंकवादी चार से पांच सदस्यों के एक गुट के मेंबर थे।

खुफिया जानकारी के बाद शुरू हुआ 'ऑपरेशन अखल'

'ऑपरेशन अखल' तब शुरू हुआ जब सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिली थी। खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने इस इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। उसी दिन शाम को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरुआती गोलीबारी के बाद, रात में ऑपरेशन को रोक दिया गया था। शनिवार की सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान पुलवामा के राजपोरा निवासी हारिस नजीर डार के रूप में हुई है।


'ऑपरेशन महादेव' में पुलवामा के गुनहगारों को लगाया ठिकाने

बीते दिनों सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में 'ऑपरेशन महादेव' चलाया था। इस ऑपरेशन के तहत पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों सुलेमान उर्फ ​​फैसल जट, जिब्रान और हमजा अफगानी को भी मार गिराया गया था। सरकार ने बताया कि ये आतंकी पुलवामा में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के गुनहगार थे।

जानकारी के मुताबिक, पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों ने हुआवेई सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया था। हालांकि हमले के बाद से इस डिवाइस का इस्तेमाल नहीं किया गया। फोन को ट्रैक करने वाली खुफिया एजेंसियों ने पाया कि दो दिन पहले इस डिवाइस से कॉल की गई थी और डिवाइस की लोकेशन दाचीगाम नेशनल पार्क के काफी अंदर मिली थी। इसके बाद ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया जो सफल रहा।

यह भी पढ़ें- New York Earthquake: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी और न्यू जर्सी में भूकंप के झटके, कांप गए लोग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।