Operation Akhal: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन अखल' का आज तीसरा दिन है। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कुलगाम के जंगली इलाके में अभी भी गोलीबारी जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है, जबकि एक और आतंकवादी घायल हुआ है। इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है। माना जा रहा है कि ये आतंकवादी चार से पांच सदस्यों के एक गुट के मेंबर थे।
