Operation Sindoor: पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम यूनिट HQ 9 तबाह, भारत के 15 शहरों को बना रहा था निशाना, मिला मुंहतोड़ जवाब

Operation Sindoor रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई जगहों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की प्रतिक्रिया भी पाकिस्तान की ही तरह तेज रही है। विश्वसनीय जानकारी के अनुसार लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया गया है

अपडेटेड May 08, 2025 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
Operation Sindoor: लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस मिसाइल लॉन्चर तबाह, भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा था, मिला मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान पर लगातार भारत जोरदार हमले कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया गया। भारत सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। बयान में कहा गया है कि आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई जगहों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की प्रतिक्रिया भी पाकिस्तान की ही तरह तेज रही है। विश्वसनीय जानकारी के अनुसार लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया गया है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी इस बयान में आगे कहा गया, "पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा पर अपनी अकारण गोलीबारी बढ़ा दी है।"

एयर डिफेंस यूनिट के हेडक्वार्टर-9 तबाह


न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के एयर डिफेंस यूनिट के हेडक्वार्टर-9 एयर डिफेंस मिसाइल लांचर्स को भारी नुकसान पहुंचा है।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि 07-08 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की।

भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने रोके हमले

इन्हें इंटिग्रेटेड काउंटर UAS ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम की ओर से नष्ट कर दिया गया। इन हमलों के मलबे अब कई जगहों से बरामद किए जा रहे हैं, जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं।

आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई जगहों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की प्रतिक्रिया पाकिस्तान के की तरह ही तेजी के साथ उसी इलाके में रही है। विश्वसनीय रूप से पता चला है कि लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को इनएक्टिव कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का इस्तेमाल करके नियंत्रण रेखा पर अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है।

पाकिस्तानी गोलीबारी में 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। यहां भी भारत को पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाब देना पड़ा।

Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर पिटा पाकिस्तान, 15 शहरों पर हमलों की साजिश को भारत ने किया नाकाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।