Get App

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद Air India और IndiGo की ये फ्लाइट 10 मई तक रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

Operation Sindoor: सूत्रों ने बताया कि देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कम से कम 18 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बंद किए गए एयरपोर्ट में श्रीनगर, लेह, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर शामिल हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 07, 2025 पर 3:24 PM
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद Air India और IndiGo की ये फ्लाइट 10 मई तक रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट
Operation Sindoor: पाकिस्तान पर हमले के बाद 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं

Operation Sindoor: पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में मंगलवार देर रात भारतीय सेना द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के कारण 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, श्रीनगर सहित कम से कम 18 एयरपोर्ट पर परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और कुछ विदेशी एयरलाइनों ने विभिन्न एयरपोर्ट के लिए अपनी सेवाएं रद्द कर दीं। सूत्रों ने बताया कि देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कम से कम 18 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

बंद किए गए एयरपोर्ट में श्रीनगर, लेह, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, एयरलाइनों ने विभिन्न हवाई अड्डों से आने-जाने वाली 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं जिनमें अकेले इंडिगो ने लगभग 160 उड़ानें रद्द की हैं।

एअर इंडिया ने कहा, "एविएशन अधिकारियों द्वारा इन हवाई अड्डों को बंद करने की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट जैसे हवाई अड्डों से आने-जाने वाली एअर इंडिया की उड़ानें 10 मई को 05:29 बजे (भारतीय समयानुसार) तक रद्द की जा रही हैं।"

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में एयरलाइन ने यह भी कहा कि इस अवधि के दौरान यात्रा के लिए वैध टिकट रखने वाले यात्रियों को रीशेड्यूल फीस पर एक बार की छूट या रद्द के लिए पूर्ण धन वापसी की पेशकश की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें