India-Pakistan War : भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के आगे पाकिस्तान पस्त हो गया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया है। आज भारत अभेद किला बन चुका है। इसके पीछे बड़ी तैयारी रही है। पिछले 11 साल से डिफेंस को मजबूत करने लिए सरकार ने बड़े-बड़े फैसले किए गए है। S-400 एयर डिफेंस सिस्टम भारत का रक्षा कवच बन गया है।'ऑपरेशन सिंदूर' में इस एयर डिफेंस सिस्टम का दम दिखा है। पिछले 11 सालों में भारत की एयर डिफेंस क्षमता बढ़ी है। हम डिफेंस के साथ जोरदार जवाब देने में भी सक्षम हैं। कल पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की। सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने की कोशिश की गई। इस एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल, ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान का एक भी हमला सफल नहीं हो पाया।
भारत का हवाई रक्षा कवच की बात करें तो इसमें S-400 TRIUMF सिस्टम शामिल है। इसके लिए 35,000 करोड़ का सौदा किया गया था। इसकी 3 यूनिट चीन-पाक बॉर्डर पर एक्टिव हैं। भारत के हवाई रक्षा कवच की अगली कड़ी Barak-8 MR-SAMs सिस्टम है। 2017 में इसके लिए 18,000 करोड़ रुपए का सौदा हुआ था। यह पंजाब में तैनात है।
हमारी हवाई रक्षा प्रणावी की अगली परत आकाश (Surface-To-Air मिसाइल) से बनी हुई है। यह पूरी तरह से स्वदेशी सिस्टम है। यह सेना और वायुसेना दोनों के पास है। इसके अलावा DRDO का एंटी ड्रोन सिस्टम और MPCDS दुश्मन के UAVs को जाम और नष्ट करने में सक्षम है।
ऑपरेशन सिंदूर: भारत के जवाबी हमले की ताकत
भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। लाहौर में चाइनीज HQ-9 यूनिट को तबाह किया जा चुका है। इस्लामाबाद, सियालकोट, कराची में रडार, एयर डिफेंस नेटवर्क को नुकसान पहुंचा है। भारत की आधुनिक युद्ध टेक्नोलॉजी में Loitering Munition (सुसाइडल ड्रोन) भी शामिल हैं। ये भारत में ही बने हैं। 2021 से ये सेना में शामिल हैं। ऑपरेशन सिंदूर में इनका पहली बार बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ है। Harop Kamikaze ड्रोन भी अब भारत में बन रहे हैं। इनसे ही पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया है। फ्रांस से खरीदे गए राफेल जेट में SCALP और HAMMER मिसाइलें लगी हैं। इनमें सटीक हमले और गहराई तक पहुंचने की क्षमता है।
मोदी सरकार का फोकस सिर्फ डिफेंस नहीं, प्रभुत्व स्थापित करना है।'तुरंत जवाब' नहीं बल्कि मल्टी लेवल, टेक-ड्रिवन, लॉन्ग टर्म तैयारी की गई है। भारत के पास तेज, आत्मनिर्भर,सशक्त एयरफोर्स डिफेंस स्ट्रक्चर है। इसमें'आकाश' से लेकर 'S-400' और 'राफेल' से लेकर 'ड्रोन वॉरफेयर' तक शामिल हैं। ये 21वीं सदी का वॉर-रेडी भारत है। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि भारत सिर्फ जवाब नहीं देता, नियंत्रण करता है।
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने भी कहा है कि पाकिस्तान के कदम पर भारत की कार्रवाई तय होगी। देश के राज्यों की सीमा पर तैनाती बढ़ाई गई है। देश का डिंफेस सिस्टम जवाबी कार्रवाई कर रहा है। भारत फिलहाल जवाबी कार्रवाई करने पर डटा है।