Operation Sindoor: वो 23 मिनट जब भारतीय सेना की दहाड़ से दहल गया पाकिस्तान, जानें मिनट-टू-मिनट पूरी डिटेल
Operation Sindoor: हमले उन जगहों पर किए गए, जहां से बैठकर भारत पर आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी। सेना के आधिकारिक X हैंडल के अनुसार, पूरा ऑपरेशन 23 मिनट के भीतर, 1:28 बजे से 1:51 बजे तक अंजाम दिया गया, जिसके बाद यह पुष्टि हुई कि पहलगाम आतंकी हमले के लिए “न्याय” किया गया है। चलिए आपको मिनट-टू-मिनट बताते हैं हमले के उन 23 मिनट की पूरी कहानी
Operation Sindoor: वो 23 मिनट जब भारतीय सेना की दहाड़ से दहल गया पाकिस्तान, जानें मिनट-टू-मिनट पूरी डिटेल
पाकिस्तान ने सोचा भी नहीं होगा कि मंगलवार और बुधवार की आधी रात उसके लिए इतनी विनाशकारी होगी और देर रात उसके घर में घुस कर भारत ऐसी मार मारेगा, जिसकी गूंज उन आतंकियों के आकओं तक जाएगी, जिन्हें वो पाल रहा है। बुधवार की सुबह एक रणनीतिक कदम उठाते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 9 जगहों पर आतंकियों के 21 ठिकानों को तबाह कर दिया। इस एक्शन को नाम दिया गया- ऑपरेशन सिंदूर। यह ऑपरेशन सटीक और सीमित था, जिसमें किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।
हमले उन जगहों पर किए गए, जहां से बैठकर भारत पर आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी। सेना के आधिकारिक X हैंडल के अनुसार, पूरा ऑपरेशन 23 मिनट के भीतर, 1:28 बजे से 1:51 बजे तक अंजाम दिया गया, जिसके बाद यह पुष्टि हुई कि पहलगाम आतंकी हमले के लिए “न्याय” किया गया है। चलिए आपको मिनट-टू-मिनट बताते हैं हमले के उन 23 मिनट की पूरी कहानी
ऑपरेशन सिंदूर के वो 23 मिनट...
देर रात 1:28 बजे: भारतीय सेना के आधिकारिक हैंडल ADGPI ने X पर पोस्ट किया, "प्रहाराय सन्निहितः, जयय प्रशिक्षणः हमले के लिए तैयार, जीतने के लिए प्रशिक्षित", इसे इस ऑपरेशन की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।
01:28 AM से 01:51 AM: पाकिस्तान के कई हिस्सों में जोरदार विस्फोटों की जानकारी मिली, खासतौर से मुजफ्फराबाद में, जहां स्थानीय लोगों ने ग्रिड स्टेशनों पर मिसाइल हमलों का जिक्र किया, जिससे दुश्मन देश के भीतर दहशत फैल गई।
1:51 AM: सेना ने X पर एक और पोस्ट किया, “पहलगाम आतंकी हमले में न्याय हुआ। जय हिंद”। ऑपरेशन की सफलता की पुष्टि करते हुए सेना ये पोस्ट किया।
बुधवार सुबह करीब 10:30 AM: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस को संबोधित ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 मिनट में 9 जगहों पर 21 ठिकानों पर स्ट्राइक की गई।
#WATCH | Video shows multiple hits on the Mundrike and other terrorist camps in Pakistan and PoJK
Col. Sofiya Qureshi says, "No military installation was targeted, and till now there are no reports of civilian casualties in Pakistan." pic.twitter.com/zoESwND7XD — ANI (@ANI) May 7, 2025
कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाले इस ऑपरेशन की वीडियो भी जारी किए, जिसमें सियालकोट का महमूना जोया कैंप भी शामिल है, जो पाकिस्तान के अंदर लगभग 12-18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
उन्होंने कहा, "यह हिजबुल मुजाहिदीन के सबसे बड़े शिविरों में से एक है। यह कठुआ, जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने के लिए नियंत्रण केंद्रों में से एक है। इस शिविर ने पठानकोट वायुसेना बेस कैंप पर हमले की योजना बनाई और उसका निर्देशन किया।"
कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए नष्ट हुए आतंकी शिविरों को दिखाने वाले वीडियो पेश किए, जिसमें सियालकोट का महमूना जोया कैंप भी शामिल है, जो पाकिस्तान के अंदर लगभग 12-18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
उन्होंने कहा, "यह हिजबुल मुजाहिदीन के सबसे बड़े शिविरों में से एक है। यह कठुआ, जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने के लिए नियंत्रण केंद्रों में से एक है। इस शिविर ने पठानकोट वायुसेना बेस कैंप पर हमले की योजना बनाई और उसका निर्देशन किया।"
सेना के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद जैसे आतंकवादी समूहों से जुड़े 21 ठिकानों को भारत ने निशाना बनाया।
सवाई नाला
सैयद ना बिलाल
मस्कर-ए-अक्सा
चेलाबंदी
अब्दुल्ला बिन मसूद
दुलई
गढ़ी हबीबुल्लाह
बतरासी
बालाकोट
ओघी
बीओआई
शिवसेना
गुलपुर
कोटली
बराली
डुंगी
बरनाला
महमूना जोया
सरजल
मुर्दिका
बहावलपुर
भारतीय सैन्य सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान सीमा पर सभी एयर डिफेंस यूनिट हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सूत्रों ने खुलासा किया कि बहावलपुर और मुरीदके सहित सभी नौ ठिकानों पर हमले सफल रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।