Sanchar Saathi App: भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा नए 'संचार साथी ऐप' को लेकर दिए गए आदेश ने देश में एक बड़ा सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इस नए आदेश के तहत, भारत में बिक्री के लिए निर्मित या आयात किए जाने वाले सभी नए मोबाइल हैंडसेट में इस ऐप का प्री-इंस्टॉल होना अनिवार्य कर दिया गया है। विपक्ष ने इसे नागरिकों के निजता के मौलिक अधिकार पर सीधा हमला बताया है।
