Get App

Pahalgam Attack: अब बॉर्डर पर भारत खत्म करेगा संघर्ष विराम! जल्द हो सकती है घोषणा, पाकिस्तान से लिया जाएगा पहलगाम आतंकी हमले का बदला

India Ceasefire Cessation: यह कदम पड़ोसी देश को और अलग-थलग कर सकता है और यह इस्लामाबाद के दोगलेपन का जवाब होगा। सूत्रों ने बताया कि शीर्ष सुरक्षा तंत्र संघर्ष विराम को खत्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और अगर कोई परिणाम निकलता है, तो उससे निपटने में सक्षम है

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 24, 2025 पर 8:03 PM
Pahalgam Attack: अब बॉर्डर पर भारत खत्म करेगा संघर्ष विराम! जल्द हो सकती है घोषणा, पाकिस्तान से लिया जाएगा पहलगाम आतंकी हमले का बदला
Pahalgam Attack: अब बॉर्डर पर भारत खत्म करेगा संघर्ष विराम! जल्द हो सकती है घोषणा, पाकिस्तान से लिया जाएगा पहलगाम आतंकी हमले का बदला

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत आने वाले दिनों में संघर्ष विराम खत्म करने की घोषणा कर सकता है। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली इस पर “गंभीरता से विचार” कर रही है, क्योंकि पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में असमर्थ रहा है। सूत्रों के अनुसार, भारत यह सख्त कदम इसलिए उठा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान बार-बार प्रतिबद्धताओं के बावजूद सीमा पार आतंकवाद पर लगाम लगाने में विफल रहा है।

CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से कहा कि यह कदम पड़ोसी देश को और अलग-थलग कर सकता है और यह इस्लामाबाद के दोगलेपन का जवाब होगा। सूत्रों ने बताया कि शीर्ष सुरक्षा तंत्र संघर्ष विराम को खत्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और अगर कोई परिणाम निकलता है, तो उससे निपटने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा करने का पूरा अधिकार है और इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम में हुआ ताजा आतंकी हमला आतंकी ढांचे को खत्म करने में इस्लामाबाद की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) भी आतंकवादियों को लॉजिस्टिकल सपोर्ट, ट्रेनिंग और सुरक्षित पनाहगाह देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें