Get App

दिल्ली में बड़ा हादसा, पहाड़गंज में अचानक भरभराकर गिरी बिल्डिंग… तीन की मौत

Delhi Paharganj Building Collapse : हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। वहीं फायर ब्रिगेड की भी 3 से 4 गाड़िया मौके पर पहुंची हैं। दमकल विभाग के कर्मियों ने साइट पर काम कर रहे लोगों का रेस्क्यू किया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2025 पर 10:21 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा, पहाड़गंज में अचानक भरभराकर गिरी बिल्डिंग… तीन की मौत
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन मकान गिर गई।

Delhi Paharganj Building Collapse : राजधानी दिल्ली में शनिवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश मे भीषण गर्मी से लोगों को राहत तो जरुर दी पर कई लोगों के लिए ये मुसीबत का भी सबब बनी। दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी की वजह से नुकसान भी हुआ। दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन मकान गिर गई। इस मकान के गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इसमें दो से तीन लोगों के दबे होने की भी आशंका है।

हादसे में तीन लोगों की मौत

हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। वहीं फायर ब्रिगेड की भी 3 से 4 गाड़िया मौके पर पहुंची हैं। दमकल विभाग के कर्मियों ने साइट पर काम कर रहे लोगों का रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक ये हादसा हुआ तो मजदूर बिल्डिंग के बेसमेंट में काम कर रहे थे। फिलहाल इस हादसे में घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें