Get App

Family or Career: भारत में परिवार ही करियर ग्रोथ में सबसे बड़ा ब्रेकर, 13 साल के अनुभवी आईटी प्रोफेशनल ने छेड़ी बहस

Family blocks career growth or not: करियर या परिवार, एक लंबी और अंतहीन बहस है। ऐसी ही एक बहस अब शुरू हुई है, जिसमें 13 साल से आईटी सेक्टर में काम कर रहे एक शख्स का कहना है कि परिवार होना करियर ग्रोथ में बड़ी बाधा है। इसे लेकर लोगों के मिले-जुले रिस्पांस आ रहे हैं। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 03, 2026 पर 10:00 AM
Family or Career: भारत में परिवार ही करियर ग्रोथ में सबसे बड़ा ब्रेकर, 13 साल के अनुभवी आईटी प्रोफेशनल ने छेड़ी बहस
Family blocks career growth or not: आईटी सेक्टर में 13 साल तक काम कर चुके एक शख्स का कहना है कि हर जगह वर्कप्लेस कल्चर यानी कि कंपनियों के भीतर का माहौल लगभग एक जैसा है, जहां उन लोगों को अधिक पहचान मिलती है, जो हमेशा उपलब्ध रहते हैं। (File Photo- Pexels)

Family blocks career growth or not: आईटी सेक्टर में 13 साल तक काम कर चुके एक शख्स के दावे पर बहस छिड़ गई है। आईटी प्रोफेशनल का कहना है कि भारत में परिवार का होना यानी कि पारिवारिक जिम्मेदारियां करियर ग्रोथ सीमित कर सकती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर इस शख्स ने कहा कि वह कई मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर चुके हैं और फिलहाल एक प्रोडक्ट-बेस्ड कंपनी में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर जगह वर्कप्लेस कल्चर यानी कि कंपनियों के भीतर का माहौल लगभग एक जैसा है, जहां उन लोगों को अधिक पहचान मिलती है, जो हमेशा उपलब्ध रहते हैं।

कैसी है आईटी प्रोफेशनल की लाइफ?

रेडिट यूजर आईटी प्रोफेशनल ने अपने बारे में पोस्ट में जिक्र किया है कि वह 13 साल से आईटी सेक्टर में काम कर रहे हैं और फिलहाल एक पीबीसी में हैं। इससे पहले वह कई एमएनसी (मल्टी-नेशनल कंपनी) में काम कर चुके हैं और हर जगह ऐसा ही हाल है। आईटी प्रोफेशनल का कहना है कि उनके साथ काम करने वाले कई लोग और मैनेजर्स सुबह 8 बजे काम शुरू कर देते हैं, और रात 11 बजे भी ऑनलाइन रहकर ईमेल भेजते रहते हैं। वे अपने 12 से 14 घंटे में काफी काम निपटा लेते हैं। रेडिट यूजर ने अपने बारे में बताया कि शादी के बाद उन्होंने हर शाम और वीकेंड पत्नी के साथ बिताना शुरू कर दिया और पिछले दो साल में पिता बनने के बाद बच्चा ही टॉप प्रॉयोरिटी बन गया है।

Having a family is a disadvantage for career progression in India by u/timukh in developersIndia

सब समाचार

+ और भी पढ़ें