पाकिस्तान की सेना बॉर्डर की तरफ बढ़ रही, भारत मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार

सुबह 10:50 बजे हुई प्रेस कॉनफ्रेंस में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की सेना को अग्रिम मोर्चों पर बढ़ते देखा गया है। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की मंशा तनाव बढ़ाने की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क है। वह मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि इससे पहले देर रात पाकिस्तान की तरफ से शुरू किए गए हमलों को नाकाम कर दिया गया

अपडेटेड May 10, 2025 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
सुबह 10:50 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत ने बतााय कि पाकिस्तान ने आधी रात से ही भारत पर लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसालइलों से हमले शुरू कर दिए।

पाकिस्तान की सेना ने बॉर्डर की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया है। सुबह 10:50 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेशी सचिव विक्रम मिसरी ने ताजा हालात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने आधी रात से ही भारत पर लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसालइलों से हमले शुरू कर दिए। उसने दिल्ली सहित कई शहरों पर बैलेस्टिक मिसाइलें दागी। ये हमले रात करीब 1 बजे शुरू किए गए। मिसरी के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी और उनके बाद विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने हालात की जानकारी दी।

पाकिस्तान की मंशा लड़ाई बढ़ाने की

व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की सेना को अग्रिम मोर्चों पर बढ़ते देखा गया है। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की मंशा तनाव बढ़ाने की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क है। वह मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि इससे पहले देर रात पाकिस्तान की तरफ से शुरू किए गए सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया। हालांकि, पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। भारत ने जवाबी कार्रवाई में रफीकुई, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियान स्थिति पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है।


भारत जवाबी कार्रवाई को मजबूर

सिंह ने यह भी कहा कि भारतीय सशस्त्र बल तनाव नहीं बढ़ाना चाहते, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान की तरफ से पहल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में खास सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। भारत ने बहावलपुर में जैश के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया। मुरदिके में लश्कर के ठिकानों को ध्वस्त किया। पीओके के मुज्जफराबाद और कोटली में भी सैन्य ठिकानों को नष्ट किया गया है।

पाकिस्तान ने बैलेस्टिक मिसाइलों से किए हमलें

इससे पहले कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के पश्चिमी मोर्चे पर स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दुषप्रचार करना भी जारी रखा है। वह दावा कर रहा है कि उसने भारत के एस-400 सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है। उसने यह भी कहा है कि उसने सूरत और सिरसा के एयरफील्ड्स को बर्बाद कर दिया है। ये जानकारियां पूरी तरह झूठी है। भारत सरकार पाकिस्तान की तरफ से फैलाई जा रही झूठी जानकारियों को खारिज करती है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाक के डिप्टी पीएम से बात की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हालात की पूरी जानकारी दी है। उधर, अमेरिकी सरकार के प्रवक्ता टैन ब्रूस ने बताया है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर एंव विदेश मंत्री इशाका डार से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि रूबियो ने दोनों पझों को तनाव कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।