Indo-Pakistani wars and conflicts: भारतीय सेना ने खुलासा किया है कि इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने 'आपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की तरफ से अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर सहित पंजाब के विभिन्न शहरों पर किए गए संभावित मिसाइल एवं ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। सेना ने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन के मलबे को दिखाया है, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही निशाना बनाकर नष्ट कर दिया था। स्वर्ण मंदिर को सुरक्षित रखने के लिए आकाश मिसाइल को भी तैनात किया गया था। 15 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने सोमवार (19 मई) को यह जानकारी दी।
