Nikhil Gupta Case: खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश का मामला अब बेहद विस्फोटक मोड़ पर आ गया है। भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क की एक अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने इस मामले में सीधे तौर पर भारत की खुफिया एजेंसी 'रॉ' (RA&W) के एक पूर्व अधिकारी विकास यादव का नाम घसीटा है। इस स्वीकारोक्ति ने भारत और अमेरिका के बीच चल रहे कूटनीतिक तनाव को एक नए मोड़ पर ला दिया है।
