Pappu Yadav : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत मिली है। पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें मंगलवार को जमानत दे दी है। बता दें कि पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (8 फरवरी) की रात को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सांसद की तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके कारण पुलिस उन्हें कोर्ट ने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया था।बता दें कि, पप्पू यादव को शुक्रवार को 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी बीते शुक्रवार को पटना के उनके घर पर की गई थी। पुलिस की टीम 1995 के एक पुराने मामले में कोर्ट द्वारा जारी वारंट को लागू करने पहुंची थी। अधिकारियों के अनुसार, मामला उस आरोप से जुड़ा है जिसमें कहा गया है कि यादव ने किराए की एक संपत्ति पर गलत तरीके से कब्जा कर लिया था। आरोप है कि उन्होंने लीज की शर्तों का उल्लंघन करते हुए उस जगह को राजनीतिक दफ्तर में बदल दिया। पुलिस का कहना है कि कई बार कोर्ट के समन भेजे गए, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया। इसी वजह से पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। गिरफ्तारी का समय और तरीका, यानी आधी रात के आसपास और भारी पुलिस बल की मौजूदगी, को लेकर तुरंत विवाद खड़ा हो गया।
NEET छात्र के मुद्दे को उठा रहे थे पप्पू यादव
बता दें कि अपनी गिरफ्तारी से पहले पटना में NEET छात्रा के मामले को लेकर पप्पू यादव लगातार सरकार और प्रशासन पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों की कथित ऑडियो क्लिप भी जारी की थीं, जिनमें इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। वहीं इस मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन करने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही उन्हें शुक्रवार देर रात 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।