Akhilesh Yadav Vs Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (16 अप्रैल) को समाजवादी पार्टी (SP) की तरफ से महिला आरक्षण संशोधन विधेयक में मुस्लिम महिलाओं के लिए कोटा की मांग को खारिज कर दिया। शाह ने लोकसभा में कहा कि संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जब तक इसमें मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाएगा, तब तक हमरी पार्टी इसका समर्थन नहीं करेगी।
