देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में मतदान पूरा हो चुका है। ऐसे में अब सबकी नजर एग्जिट पोल पर टिक गई है। ये एग्जिट पोल आज शाम 6 बजे से जारी होने शुरू हो गए हैं और वोटरों के रुझान की पहली साफ तस्वीर सामने लाएंगे। इसके साथ ही फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान भी चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि यह एक अनौपचारिक सट्टेबाजी का बाजार है, लेकिन कई लोग इसे ज़मीनी माहौल का संकेत मानते हैं।
