6 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने फार्मा सेक्टर में निवेश के लिए अहमदाबाद में रोड शो किया। उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के CEO ने इस मौके पर सीएनबीसी-आवाज़ के केतन जोशी से ख़ास बातचीत में बताया कि UP में फार्मा कंपनियां 20,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेंगी। UP में निवेश के लिए फार्मा सेक्टर को न्योता दिया गया है। ललितपुर में बल्क ड्रग्स और फार्मूलेशन पार्क बनेगा। यह देश का पहला स्टेट स्पॉन्सर्ड फार्मा पार्क होगा।
इस पार्क डॉ रेड्डिस और भारत बायोटेक अपना प्लांट लगाएंगी। नेटको फार्मा, जायडस और टोरेंट फार्मा भी इस पार्क में आएंगी। ललितपुर पार्क में 250 कंपनी अपने प्लांट लगाएंगी। ललितपुर पार्क में 20,000 करोड़ रुपए का निवेश आयेगा। कुल 1500 एकड़ में से 350 एकड़ में काम शुरू हो गया है।
यहां पर सस्ती यूटिलिटी,कॉमन सर्विस और मैन पॉवर मिलेगा।
UPSID के सीईओ मयूर महेश्वरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश फार्मास्यूटिकल निवेश के लिए देश का आकर्षक निवेश डेस्टिनेशन बन रहा है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में फार्मास्यूटिकल के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर अहमदाबाद में रोड शो का आयोजन किया।