Get App

VIDEO: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की क्रैश-लैंडिंग में हुई मौत, बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

Ajit Pawar Plane Crash: हादसे का शिकार हुए विमान में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार सवार थे। जानकारी के अनुसार, वे आगामी जिला परिषद चुनावों के मद्देनजर बारामती में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे थे

Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 9:57 AM
VIDEO: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की क्रैश-लैंडिंग में हुई मौत, बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पायलट विमान को रनवे पर उतारने की कोशिश कर रहा था

Maharashtra Plane Crash: महाराष्ट्र से आज सुबह एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। राज्य के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजीत पवार का निजी विमान पुणे के बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पायलट विमान को रनवे पर उतारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तकनीकी खराबी या संतुलन बिगड़ने के कारण विमान क्रैश लैंडिंग का शिकार हो गया।

हादसे का शिकार हुए विमान में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार सवार थे। जानकारी के अनुसार, वे आगामी जिला परिषद चुनावों के मद्देनजर बारामती में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय उनका विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें विमान की स्थिति और घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें