Get App

PM Modi 25 years in office: 25 साल की सरकारी सेवा पर इस खास मंदिर में क्यों गए PM मोदी? खुद बताया प्रार्थना में क्या मांगा

PM Modi 25 years in office: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार में अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन के मौके पर बुधवार (7 अक्टूबर) को दिल्ली के श्री विनायका मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद 'विकसित भारत संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि मंदिर में उन्होंने देश के 140 करोड़ लोगों और अपने लिए क्या प्रार्थना की।

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 07, 2026 पर 12:54 PM
PM Modi 25 years in office: 25 साल की सरकारी सेवा पर इस खास मंदिर में क्यों गए PM मोदी? खुद बताया प्रार्थना में क्या मांगा
PM Modi 25 years in office: पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने ईश्वर से देश की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा, शक्ति और सीखने की क्षमता मांगी

PM Modi 25 years in office: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार (7 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया। पीएम मोदी 7 अक्टूबर, 2001 से लगातार सरकार के प्रमुख के तौर पर सेवा कर रहे हैं। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर तीन कार्यकाल और उसके बाद तीन लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "आज नयी दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।" प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायका मंदिर में पूजा-अर्चना कर निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे होने के अवसर पर देश की पूरी निष्ठा के साथ सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया।

प्रार्थना में क्या मांगा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें