प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री मोदी से अहम बातचीत की है। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमीर जेलेंस्की से बातचीत हुई थी। वहीं राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के दौरान रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया है।
Had a fruitful conversation with President of Uzbekistan, Mr. Shavkat Mirziyoyev. We reviewed the progress achieved in key areas of our bilateral cooperation and reaffirmed our shared resolve to further advance the India–Uzbekistan Strategic Partnership.@president_uz
— Narendra Modi (@narendramodi) August 12, 2025
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर बातचीत को लेकर बताया कि, उनकी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ एक अहम बातचीत हुई। उन्होंने आगे कहा कि इस बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। पीएम मोदी ने आगे बताया कि इस बातचीत में भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया।
दोनों नेताओं के बीच हुई ये बातचीत
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, बातचीत के दौरान राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री मोदी और भारतवासियों को आने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की और भारत-मध्य एशिया के सदियों पुराने रिश्तों को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई। भारत और उज़्बेकिस्तान के रिश्ते बेहद पुराने और गहरे हैं। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, उज़्बेकिस्तान की आज़ादी के बाद उसकी संप्रभुता को मान्यता देने वाले पहले देशों में भारत भी था। प्रधानमंत्री मोदी ने ताशकंद की यात्रा जुलाई 2015 और जून 2016 में की, जबकि सितंबर 2022 में वे समरकंद गए। उधर, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव अक्टूबर 2018 और जनवरी 2019 में भारत की यात्रा पर आए थे।
दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के बीच एक वर्चुअल शिखर बैठक हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर जनवरी 2022 में कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने पहले भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में ऑनलाइन हिस्सा लिया। इसके अलावा, दोनों नेता दिसंबर 2023 में दुबई में हुए COP-28 सम्मेलन और अक्टूबर 2024 में रूस के कज़ान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भी मिले थे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।