Get App

WFH, सोना से लेकर पेट्रोल EV तक... dos और don'ts की पूरी लिस्ट जान लीजिए और संकट से बचिए

PM Modi Work From Home News: प्रधानमंत्री ने खेती के तरीकों में बदलाव और खाने के तेल के कम इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता, ऊर्जा सुरक्षा की चिंता और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं पीएम मोदी ने क्या करने और क्या ना करने की सलाह दी है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 11, 2026 पर 11:30 AM
WFH, सोना से लेकर पेट्रोल EV तक... dos और don'ts की पूरी लिस्ट जान लीजिए और संकट से बचिए
बीते दो महीने से जारी अमेरिका-ईरान जंग का असर अब पूरी दुनिया पर दिख रहा है।

बीते दो महीने से जारी अमेरिका-ईरान जंग का असर अब पूरी दुनिया पर दिख रहा है। भारत पर भी इस जंग का असर दिखना शुरू हो गया है। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित किया और वहां पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए देश से कई अपील की। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सिर्फ दोबारा ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने की बात ही नहीं कही, बल्कि कई दूसरे मुद्दों पर भी सलाह दी। उन्होंने लोगों से ईंधन की बचत करने, विदेश यात्राओं को सोच-समझकर करने और जरूरत के मुताबिक ही खरीदारी करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने खेती के तरीकों में बदलाव और खाने के तेल के कम इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता, ऊर्जा सुरक्षा की चिंता और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं पीएम मोदी ने क्या करने और क्या ना करने की सलाह दी है।

  •  ‘वर्क फ्रॉम होम’  का अपनाने की कही बात
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा किस जहां संभव हो, वहां दोबारा ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने की जरूरत है। उन्होंने दफ्तरों और कंपनियों से देशहित में कोविड काल के दौरान अपनाए गए काम करने के तरीकों को फिर से लागू करने की अपील की।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें