PM Modi: अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर आज एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने मिलकर भगवान हनुमान के चित्र वाली एक विशाल पतंग उड़ाई। चांसलर मर्ज अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सामरिक और कूटनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
