PM Modi Rising Bharat: 'देरी विकास की दुश्मन है' राइजिंग भारत समिट में बोले PM मोदी

अपने संबधोन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने समाधान दस्तावेज का अनावरण किया। साथ ही मंच पर मौजूद छात्रों और शिक्षकों से बातचीत भी की। संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस साल के शिखर सम्मेलन का विषय भारत के युवाओं की आकांक्षाओं से जुड़ा है

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 9:02 PM
Story continues below Advertisement
PM Modi Rising Bharat: 'कदम-कदम पर मंथन होगा, तो अमृत निकलेगा' राइजिंग भारत समिट में PM मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को News18 के राइजिंग भारत समिट 2025 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस रोडमैप या नीति को हम लेकर चले हैं। उस पर अगर कदम-कदम पर मंथन होगा, तो निश्चित रूप से अमृत निकलेगा। अपने संबधोन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने समाधान दस्तावेज का अनावरण किया। साथ ही मंच पर मौजूद छात्रों और शिक्षकों से बातचीत भी की।

संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस साल के शिखर सम्मेलन का विषय भारत के युवाओं की आकांक्षाओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मैंने देश के युवाओं में विकसित भारत बनाने का जुनून देखा है।

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, "2047 तक विकसित भारत का रोडमैप भारत के युवाओं को प्रेरित करेगा, दिशा देगा और देश को गति देगा। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है और दुनिया की उम्मीदें भारत से जुड़ी हैं।"


उन्होंने कहा, "हमने 2025 के 100 दिनों में भविष्य की नींव रखी है। हमने 12 लाख रुपए की आय पर टैक्स छूट दी है, जिसका लाभ युवा प्रोफेशनलों को मिलेगा। युवा पेशेवर और उद्यमी आयकर छूट से लाभान्वित हो रहे हैं।"

राइजिंग भारत शिखर सम्मेलन 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियां भारत को रोक नहीं सकतीं, बल्कि उन्होंने इसकी अर्थव्यवस्था के आकार को दोगुना करने में मदद की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने संभावनाओं को नीतियों में बदल दिया है और विकास के नए रास्ते खोले हैं। उन्होंने कहा कि उनके फैसलों का उद्देश्य युवाओं को सर्वश्रेष्ठ प्रदान करना है, ताकि वे आगे बढ़ सकें और भारत को आगे बढ़ाने में मदद कर सकें।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य भाषण देते हुए कहा कि वैश्विक समुदाय न केवल भारत को देख रहा है, बल्कि देश के नेतृत्व, लचीलेपन और बढ़ते कद पर अपनी उम्मीदें टिकाए हुए है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कहा कि इस कानून का पारित होना वास्तविक सामाजिक न्याय और समतामूलक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मोदी ने कहा कि हम काम को टालकर या उसमें देरी करके देश नहीं चला सकते। उन्होंने कहा, "देश नीतिगत उपायों में देरी करके नहीं बल्कि प्रदर्शन से चलता है। देश तेजी के साथ प्रदर्शन से आगे बढ़ता है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने 8वें वेतन आयोग की स्थापना के निर्णय की भी घोषणा की है। किसान सरकार की प्राथमिकता हैं। इन 100 दिनों में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए वक्फ संशोधन अधिनियम पारित किया गया है। प्रदर्शन का मंत्र राइजिंग भारत के पीछे की ऊर्जा है।

सस्ता होगा टोल टैक्स! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया- सरकार जल्द लाने जा रही नया टोल सिस्टम

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।