PM Modi in Odisha: ओडिशा की जनता को पीएम मोदी ने दी हजारों करोड़ की सौगात, ट्रंप के न्योते पर अमेरिका न जाने पर कही ये बात

PM Modi: पीएम मोदी ने बताया कि बीते दिनों मैं कनाडा में था। तब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। उन्होंने मुझे अमेरिका आने का न्योता दिया। लेकिन मैंने भगवान जगन्नाथ की भूमि पर आने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका आने के निमंत्रण को विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया

अपडेटेड Jun 20, 2025 पर 6:48 PM
Story continues below Advertisement
ओडिशा में पीएम मोदी ने करीब ₹19,000 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

PM Modi in Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने तीन राज्यों के दौरे पर रवाना हुए। आज सुबह उन्होंने बिहार में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का अनावरण किया। उसके बाद वो ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे जहां वे बीजेपी सरकार की पहली वर्षगांठ के भव्य समारोह में शामिल हुए। भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल जनता मैदान के लिए रवाना हुए। जनता मैदान जाने वाली सड़क के दोनों ओर खड़े हजारों लोगों ने तिरंगा और प्रधानमंत्री के पोस्टर लहराते हुए उनका अभिवादन किया।

₹19,000 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन


ओडिशा में पीएम मोदी ने करीब ₹19,000 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने लखपति दीदी योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की और राज्य के लगभग 25 प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने 'ओडिशा विजन डॉक्यूमेंट' भी जारी किया, जिसका लक्ष्य 2036 तक 'समृद्ध ओडिशा' के लक्ष्य को प्राप्त करना है। बता दें कि इसी वर्ष राज्य अपनी भाषा के आधार पर गठन की शताब्दी मनाएगा। आपको बता दें कि पिछले 1 साल में ओडिशा में पीएम मोदी का यह छठा दौरा है।

भगवान जगन्नाथ की भूमि पर आने के लिए ट्रंप के न्योते को किया अस्वीकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता मैदान में कहा कि, 'आज 20 जून का दिन बहुत विशेष है। आज ओडिशा में पहली भाजपा सरकार ने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा किया है। यह वर्षगांठ सिर्फ सरकार की नहीं है। यह सुशासन की स्थापना की वर्षगांठ है। यह एक वर्ष जनसेवा और जनविश्वास को समर्पित है। मैं ओडिशा के लोगों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं मुख्यमंत्री मोहन माझी और उनकी पूरी टीम को भी बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने बताया कि बीते दिनों मैं कनाडा में था। तब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। उन्होंने मुझे अमेरिका आने का न्योता दिया। लेकिन मैंने इनकार कर दिया। मैंने भगवान जगन्नाथ की भूमि पर आने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका आने के निमंत्रण को विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया।

ये भी पढ़ें-  ब्रिटेन का सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान आखिर 6 दिनों से इंडिया में क्यों खड़ा है? सामने आई ये बड़ी वजह

Abhishek Gupta

Abhishek Gupta

First Published: Jun 20, 2025 6:43 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।