Get App

Pamban Bridge: पीएम मोदी ने हाईटेक पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, जानें भारत का पहला वर्टिकल सस्पेंशन पुल क्यों है खास

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नए पंबन पुल की शुरुआत की। अब रामेश्वरम स्टेशन से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के लिए हर दिन चार ट्रेनें चलेंगी। इस द्वीप पर अब सिर्फ अयोध्या, वाराणसी और चेन्नई ही नहीं, बल्कि सिकंदराबाद, कन्याकुमारी, भुवनेश्वर, ओखा और फिरोजपुर कैंट जैसे दूर-दराज के शहरों से भी सीधी ट्रेनें आएंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2025 पर 3:00 PM
Pamban Bridge: पीएम मोदी ने हाईटेक पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, जानें भारत का पहला वर्टिकल सस्पेंशन पुल क्यों है खास
न्यू पंबन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है।

Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के खास मौके पर तमिलनाडु के रामेश्वरम में ऐतिहासिक न्यू पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। न्यू पंबन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है, जो समुद्र के ऊपर बना है इस पुल के जरिए समुद्री यातायात में सुधार होगा और लोगों को यात्रा करने में भी आसानी होगी। ये ब्रिज 2.08 किलोमीटर लंबा है, इसमें 99 स्पैन और 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है, जो 17 मीटर की ऊँचाई तक उठ सकता है। इसके नीचे से  पानी के जहाज़ इसके नीचे से आसानी से गुजर सकते हैं।

100 साल पुराना था पुल

तमिलनाडु में मंडपम और पंबन नाम के दो रेलवे स्टेशन हैं, जो एक-दूसरे से लगभग पाँच किलोमीटर दूर हैं। ये दोनों स्टेशन साल 1914 से ट्रेन के रास्ते जुड़े हुए हैं, उस समय अंग्रेजों ने पंबन ब्रिज बनाया था। हर दिन कुछ ट्रेनें इन स्टेशनों से होकर गुजरती थीं। लेकिन अब पंबन ब्रिज बहुत पुराना था। पिछले 100 सालों से भी ज्यादा समय तक सेवा देने के बाद, पुराने पंबन पुल को बार-बार मरम्मत और देखरेख की ज़रूरत पड़ रही थी। इसी वजह से साल 2019 में एक नया पुल बनाने का फैसला किया गया। लेकिन नया पुल बनने से पहले ही, दिसंबर 2022 में पुराने पुल को चलाने लायक नहीं माना गया और उसे बंद कर दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें