पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप विजेता ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात, वीडियो वायरल

Blind Women T20 World Cup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में अपने लोक कल्याण मार्ग स्थित घर पर पहले T20 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की। टीम ने हाल ही में 23 नवंबर 2025 को पहला ब्लाइंड विमेंस T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था

अपडेटेड Nov 27, 2025 पर 11:18 PM
Story continues below Advertisement
PM मोदी ने गुरुवार (27 नवंबर) को भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मुलाकात की

Blind Women T20 World Cup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (27 नवंबर) को दिल्ली में अपने आवास पर पहले T20 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की। टीम ने कोलंबो में नेपाल को सात विकेट से हराकर शुरूआती ब्लाइंड टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। महिला सीनियर टीम के वनडे विश्व कप में पहला खिताब जीतने के कुछ ही दिन बाद भारतीय महिला ब्लाइंड टीम ने छह टीमों के इस टूर्नामेंट में जीत हासिल की।

ब्लाइंड टीम की सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी को ऑटोग्राफ वाला बल्ला गिफ्ट में दिया। प्रधानमंत्री ने भी टीम के लिए एक गेंद पर अपने सिग्नेचर किएइससे पहले पीएम मोदी ने टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की थी

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा था, "पहला ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने के लिए भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को बधाईइससे भी अधिक सराहनीय बात यह है कि वे टूर्नामेंट में अजेय रहीं।"


उन्होंने कहा, "यह वास्तव में एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि हैयह कड़ी मेहनत, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। प्रत्येक खिलाड़ी एक चैंपियन है। टीम को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। टीम की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।"

न्यूज एजेंसी ANI की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि कैसे PM मोदी ने गुरुवार को पूरी ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम को लड्डू की प्लेट देकर बधाई दी। PM मोदी ने क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने भी टीम के साथ मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की।

दीपिका टीसी की लीडरशिप में भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने पूरे T20 सीजन में अपना दबदबा बनाए रखा। भारत के गेंदबाजों ने नेपाल टीम को 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन पर रोक दिया। भारतीय गेंदबाजों के जबरदस्त दबदबे का नतीजा यह हुआ कि नेपाल की टीम अपनी पूरी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री ही लगा पाई।

फुला सरेन ने भारतीय टीम की जीम में अहम भूमिका निभाई। वह 44 रन पर नाबाद रहीं। पूरी भारतीय टीम ने सिर्फ 12 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। करुणा के ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए 42 रन बनाए। इससे पहले T20 सीजन के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। जबकि पाकिस्तान नेपाल के सामने हार गया था।

ये भी पढ़ें- Bihar Job News: बिहार में 1 करोड़ नौकरी के वादे पर काम शुरू! 31 दिसंबर की डेडलाइन तय, सीएम नीतीश कुमार ने दिए बड़े आदेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।