Get App

PM Modi Rajya Sabha Speech: 'कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या समझती है', राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

PM मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में बीते साल देश के तेज प्रगति के विकास के वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा, "जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग को उनके जीवन में परिवर्तन का ये कालखंड रहा है। एक सही दिशा में तेज गति से देश आगे बढ़ रहा है

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 6:35 PM
PM Modi Rajya Sabha Speech: 'कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या समझती है', राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी
PM Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉक आउट, PM ने ली चुटकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए कहा कि नौजवान देश को तेजी से आग बढ़ा रहे हैं। PM मोदी ने जैसे ही राज्यसभा में बोलना शुरू किया, विपक्ष के सासंदों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया। PM मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में बीते साल देश के तेज प्रगति के विकास के वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा, "जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग को उनके जीवन में परिवर्तन का ये कालखंड रहा है। एक सही दिशा में तेज गति से देश आगे बढ़ रहा है। आदरणीय राष्ट्रपति जी ने बहुत ही बढ़िया तरीके से पूरी संवेदनशीलता के साथ इस विषय को हम सबके सामने प्रस्तुत किया है। "

राज्यसभा में PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें:

  • कांग्रेस केवल कल्पना कर सकती है, ज़मीन पर काम करने और उसे लागू करने से उसका कोई लेना-देना नहीं रहा है। असम में बना बोगीबील ब्रिज, जो असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ता है, एक बेहद अहम परियोजना थी। यह पुल कई दशकों तक अटका रहा। प्रगति (PRAGATI) पहल के तहत हमने इस परियोजना की समीक्षा की और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। इसका लाभ पूरे पूर्वोत्तर भारत को मिला और क्षेत्र के विकास को नई गति मिली।
  • कांग्रेस के शासन की कार्यशैली रही है- लटकाना, अटकाना, भटकाना। ये लोग सिर्फ जीप और खच्चर वाला मॉडल ही जानते हैं। मैं एक बात बताना चाहता हूं- जब मेरा जन्म नहीं हुआ था, उसके पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नर्मदा नदी पर बांध बांधने की कल्पना की थी। विषय तो पक्का हो गया, सरदार साहब नहीं रहे। नेहरू जी ने शिलान्यास किया, लेकिन उसका उद्घाटन मैंने किया जब प्रधानमंत्री बना... ये इनका (कांग्रेस) हाल है।
  • हमने यह सुनिश्चित किया कि युवा और प्रतिभाशाली अधिकारियों को क्षेत्र के विकास के लिए पूरे तीन साल का समय दिया जाए, ताकि वे अपना योगदान दे सकें। छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला, जिसे कभी आकांक्षी जिला कहा जाता था, आज बस्तर ओलंपिक के आयोजन को लेकर सुर्खियों में है। कुछ गांवों में पहली बार बसें पहुंची हैं, जो संपर्क और विकास में बड़ी प्रगति का संकेत है। सही तरीके से लागू की गई योजनाएं क्या कर सकती हैं, यह बात आकांक्षी जिला का यह उदाहरण साफ़ तौर पर दिखाता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें