Get App

तमिलनाडु की जेल से रातों-रात 17 कैदी हुए फरार, जेल की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

तमिलनाडु की एक जेल से रातों-रात 17 कैदी गार्ड पर हमला कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने 17 टीमों का गठन कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अब तक एक कैदी को पकड़ लिया गया है जबकि 16 की तलाश जारी है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 8:15 AM
तमिलनाडु की जेल से रातों-रात 17 कैदी हुए फरार, जेल की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक
तमिलनाडु जेल ब्रेक: गार्ड पर हमला कर 17 कैदी फरार, पुलिस ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन

तमिलनाडु ( Tamilnadu) : तमिलनाडु के थेनी की सब-जेल से सोमवार देर रात 17 कैदी भाग गए। बताया जा रहा है कि भागने से पहले कैदियों ने जेल के एक कर्मचारी पर हमला किया था। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और फरार कैदियों की तलाश अभी भी जारी है|

Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, फरार हुए 17 कैदियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बाकी कैदियों की तलाश जारी है। उन्हें पकड़ने के लिए 17 विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग जगहों पर तलाश कर रही हैं।

कैसे हुए 17 कैदी फरार?

सोमवार देर रात थेनी की सब-जेल में अचानक अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि कुछ कैदियों ने पहले जेल के एक कर्मचारी के साथ मारपीट की। इसी दौरान मौका पाकर वे सभी जेल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों ने फरार कैदियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें