PM Mod News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी हाल की PRAGATI मीटिंग में विपक्षी शासित राज्यों कर्नाटक और तेलंगाना में दो बड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। ये प्रोजेक्ट्स कई सालों से देरी से चल रहे हैं। इनकी लागत भी बहुत बढ़ गई है। PM मोदी ने राज्यों से इन प्रोजेक्ट्स में तेजी से काम करने को कहा है। CNN-NEWS18 के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2025 को हुई मीटिंग में पीएम मोदी ने बेंगलुरु सबअर्बन रेलवे प्रोजेक्ट और तेलंगाना में जे चोक्का राव देवाडुला लिफ्ट सिंचाई योजना की समीक्षा की।
