सितंबर में UNGA की बैठक के बाद हो सकती है ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात! टैरिफ पर होगी चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया हुआ है। उन्होंने अपने इस कदम के पीछे की वजह भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को बताया है। अब पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात की अटकले चल रही है जिसमें टैरिफ को लेकर बातचीत हो सकती है

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 10:57 AM
Story continues below Advertisement
पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की सहित अन्य विश्व नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं

PM Modi's US Visit: सितंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की अमेरिका में बैठक होनी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की यात्रा अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है। हालांकि ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं कि वह UNGA की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के इस संभावित दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और टैरिफ से जुड़े मतभेदों को सुलझाना होगा।

टैरिफ विवाद के बीच हो सकती है मुलाकात

यह अटकलें तब तेज हुईं जब अमेरिका ने 6 अगस्त को भारतीय आयातों पर 25 प्रतिशत का एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की घोषणा की, जिससे भारत पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया। ट्रंप ने इस कदम का कारण भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को बताया। भारत ने इस फैसले को 'अविवेकपूर्ण टैरिफ-वॉर' करार दिया है, लेकिन फिर भी दोनों देश व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे है। इन मतभेदों को दूर करने के लिए ही पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात की संभावना जताई जा रही है।


UNGA में पीएम मोदी और ट्रंप का संभावित कार्यक्रम

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की सितंबर के आखिरी हफ्ते में होने वाली UNGA यात्रा की तैयारियां चल रही है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के लिए 26 सितंबर की सुबह का समय आवंटित किया गया है। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप का UNGA को संबोधन 23 सितंबर को होगा। इसके अलावा इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की सहित अन्य विश्व नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान के हिस्से का 'एक बूंद भी' पानी नहीं ले पाएगा भारत', मुनीर के बाद शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।