कौन है पीएम मोदी का 'नन्हा दोस्त'....जिसकी तस्वीर इंटरनेट पर हुई वायरल, प्रधानमंत्री ने खुद शेयर की फोटो

पीएम मोदी ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, हर किसी के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर ये बच्चा कौन है। यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट करने लगे। नन्हे बच्चे के साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर काफी सराही जा रही है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के साथ नजर आ रहा ये नन्हा दोस्त कौन है

अपडेटेड Mar 22, 2026 पर 7:38 PM
Story continues below Advertisement
PM मोदी का हाल ही में किया गया एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाल ही में किया गया एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक छोटे बच्चे के साथ बिताया एक प्यारा पल साझा किया है। तस्वीर में मोदी बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और कुछ ही घंटों में इस पर 17 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “एक छोटे दोस्त के साथ, जो कल 7, लोक कल्याण मार्ग पर आया था।"

वहीं पीएम मोदी ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, हर किसी के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर ये बच्चा कौन है। यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट करने लगे। नन्हे बच्चे के साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर काफी सराही जा रही है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के साथ नजर आ रहा ये नन्हा दोस्त कौन है।

कौन है पीएम मोदी का नन्हा दोस्त 


वायरल हो रही तस्वीर में दिख रहा बच्चा अब नीओम अश्विन कृष्णा है, जिसे घर में “ओमी” कहा जाता है। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिया कृष्णा का बेटा और केरल के अभिनेता-राजनेता कृष्णकुमार का पोता है, जिनके बीजेपी से करीबी संबंध माने जाते हैं। यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक पारिवारिक बैठक के दौरान हुई थी, जहां कृष्णा परिवार के सदस्य—सिंधु कृष्णकुमार, उनकी बेटियां अहाना, दिया, ईशानी और हंसिका, साथ ही दामाद अश्विन—करीब एक घंटे तक उनसे बातचीत करते रहे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो जब परिवार के लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए, तो वे भी तेजी से वायरल हो गए और लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया। दिया कृष्णा ने इस पल को अपने लिए खास बताते हुए इसे “फैन मोमेंट” कहा और खुशी जताते हुए लिखा कि यह अनुभव किसी सपने जैसा लग रहा है, जिसे वह और उनका परिवार कभी नहीं भूल पाएंगे। वहीं, अहाना कृष्णा ने भी इस मुलाकात को बहुत प्रेरणादायक और यादगार बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरल स्वभाव और मिलनसार अंदाज की खुलकर तारीफ की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।