Get App

PM Modi Speech Today: 'देश की नारीशक्ति कांग्रेस और उसके साथियों को कभी माफ नहीं करेगी' महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद देश के नाम PM मोदी का संबोधन

PM Modi Speech Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने महिलाओं के सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं हो पाया। मैं इसके लिए सभी माताओं-बहनों से क्षमाप्रार्थी हूं

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 18, 2026 पर 9:12 PM
PM Modi Speech Today: 'देश की नारीशक्ति कांग्रेस और उसके साथियों को कभी माफ नहीं करेगी' महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद देश के नाम PM मोदी का संबोधन
PM Modi Speech Today: महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद देश के नाम PM मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को शाम 8:30 बजे पूरे देश को संबोधित किया। कल लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला एक महत्वपूर्ण बिल वोटिंग के बाद रद्द हो गया था, जिसके बाद PM मोदी ने आज देश को संबोधित किया। उन्होंने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, "आज मैं अपनी बहनों और बेटियों से बात करने के लिए आया हूं। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया।"

मोदी ने कहा, "उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं हो पाया। मैं इसके लिए सभी माताओं-बहनों से क्षमाप्रार्थी हूं।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बिल किसी से कुछ लेने के लिए नहीं ये बिल सबको कुछ न कुछ देना का था। 40 साल से अटके महिलाओं के हक को अगले लोकसभा चुनाव से उनको देने का था।

इस बिल के अनुसार:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें