Pariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी आज छात्रों को करेंगे संबोधित, बोर्ड एग्जाम से पहले देंगे सफलता का मंत्र

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे सालाना कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) में भारत भर के छात्रों से बातचीत करेंगे। 2026 के इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने में मदद करना और सीखने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 7:24 AM
Story continues below Advertisement
Pariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी बोर्ड एग्जाम से पहले छात्रों को देंगे सफलता का मंत्र

Pariksha Pe Charcha 2026: बोर्ड (10वीं और 12वीं) की परिक्षाएं नजदीक आ रही है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे सालाना कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) में भारत भर के छात्रों से बातचीत करेंगे। 2026 के इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने में मदद करना और सीखने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

X पर शेयर किए गए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, "#ParikshaPeCharcha2626 जरूर देखें... इस वर्ष के PPC में परीक्षा से संबंधित बहुत ही रोचक विषय शामिल हैं, विशेष रूप से तनावमुक्त रहने की आवश्यकता, सीखने पर ध्यान केंद्रित करना और भी बहुत कुछ। यह एक ऐसा मंच है जिसका मैं हमेशा से आनंद लेता रहा हूं, क्योंकि यह मुझे देश भर के प्रतिभाशाली छात्रों के साथ संवाद करने का अवसर देता है।"


शिक्षा मंत्रालय की एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अपने विचारों को "Exam Warriors" नामक अपनी पुस्तक में संक्षेपित किया है, जो कई भाषाओं के साथ-साथ ब्रेल में भी उपलब्ध है, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास पर जोर दिया है और इन मुद्दों पर बात करने की आवश्यकता पर बल दिया है, ताकि हमारे बच्चों को वह आनंदमय बचपन मिल सके जिसके वे हकदार हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा विकसित, परीक्षा पे चर्चा एक गतिशील और नवोन्मेषी कार्यक्रम है, जो हर साल नए विषय जोड़ता है।

परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 की तैयारियों के तहत, देशभर के स्कूलों में छात्र-केंद्रित गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें स्वदेशी संकल्प दौड़ (आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली विद्यार्थी-नेतृत्व वाली दौड़/पैदल यात्रा) और पराक्रम दिवस पर चयनित केंद्रीय विद्यालयों में आयोजित क्विज और लेखन प्रतियोगिताएं शामिल हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, लगभग 4.81 करोड़ छात्रों ने इन गतिविधियों में भाग लिया।

यह भी पढ़ें: 'घुसपैठियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाया' PM मोदी ने TMC और ममता बनर्जी पर साधा निशाना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।