Get App

PM Modi: चुनावी रैली के बाद झालमुड़ी खरीदने पहुंचे पीएम मोदी, दुकानदार ने कही ये बात, वायरल हो रहा वीडियो

झारग्राम में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी अचानक रास्ते में एक झालमुड़ी के स्टॉल पर रुक गए और बंगाल के पारंपरिक फूड का स्वाद भी लिया पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर झालमुड़ी की दुकान पर रुकने की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 19, 2026 पर 9:17 PM
PM Modi: चुनावी रैली के बाद झालमुड़ी खरीदने पहुंचे पीएम मोदी, दुकानदार ने कही ये बात, वायरल हो रहा वीडियो
PM Modi: झारग्राम में सभा खत्म करने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैलिपेड की ओर जा रहे थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान झारग्राम पहुंचे। झारग्राम में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी अचानक रास्ते में एक झालमुड़ी के स्टॉल पर रुक गए और बंगाल के पारंपरिक फूड का स्वाद भी लिया। पीएम ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर पीएम का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अचानक पीएम का काफिला रुकने से वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर झालमुड़ी की दुकान पर रुकने की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया। शेयर किए गए पोस्ट में पीएम ने लिखा, 'रविवार को पश्चिम बंगाल में चार पब्लिक मीटिंग के बीच झारग्राम में कुछ स्वादिष्ट मसालेदार झालमुड़ी का आनंद लेते हुए।' साथ ही पीएम ने स्टॉल लगाने वाले दुकानदार को 10 रुपये भी दिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें