ट्रंप के ‘Dead Economy’ पर आया पीएम मोदी का जवाब! वाराणसी में कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, और ऐसे समय में देश को अपने आर्थिक हितों को लेकर सतर्क रहना होगा। वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 3:01 PM
Story continues below Advertisement
वाराणसी से PM मोदी का जवाब आया

PM Modi, Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत की अर्थव्यवस्था के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। कुछ दिन पहले भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगा दिया था, उस घोषणा के साथ ही उन्होंने दावा किया था कि रूस की तरह भारत की इकोनॉमी भी डेड हो चुकी है। लेकिन अब वाराणसी में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  का बिना नाम लिए पर निशाना साधा है। 

पीएम ने कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, और ऐसे समय में देश को अपने आर्थिक हितों को लेकर सतर्क रहना होगा। वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है… इसलिए हमें अपने किसानों, छोटे उद्योगों और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर ध्यान देना होगा। इनके हित हमारी प्राथमिकता हैं और सरकार इसके लिए हर संभव कदम उठा रही है।”

लोकल फॉर वोकल’ पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के माहौल में भारत को अपने आर्थिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। वाराणसी में एक जनसभा में उन्होंने कहा, “सरकार देश के हित में हर संभव प्रयास कर रही है… जो भी भारत का भला चाहता है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से हो, उसे अपने मतभेदों को भुलाकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “हमें वही चीज़ें खरीदनी चाहिए जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हों। हमें ‘लोकल फॉर वोकल’ बनना होगा, तभी देश तेजी से आगे बढ़ेगा।”


ट्रंप की तीखी टिप्पणी के बीच पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'लोकल फॉर वोकल' वाला बयान ऐसे समय आया है जब डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अपने बयान में ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को " डेड इकोनॉमी" कहा और भारत से आने वाले लगभग सभी आयातों पर 25% टैरिफ लगाने की बात की। ट्रंप ने लिखा, “मुझे फर्क नहीं पड़ता कि भारत रूस के साथ क्या करता है। अगर वे चाहें तो अपनी मृत होती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ गिरा सकते हैं। भारत के साथ हमारा व्यापार बहुत कम है क्योंकि उनके टैरिफ दुनिया में सबसे ऊँचे हैं।” ट्रंप ने रूस और अमेरिका के बीच कमजोर व्यापार संबंधों का भी ज़िक्र किया और रूसी नेता मेदवेदेव को निशाने पर लेते हुए कहा, “उन्हें समझना चाहिए कि वे बहुत खतरनाक रास्ते पर चल रहे हैं।”

पीयूष गोयल ने दी थी ये जानकारी

वहीं ट्रंप के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में कहा कि भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। गोयल ने कहा, “कुछ साल पहले तक भारत 'नाज़ुक पांच' देशों में गिना जाता था, लेकिन अब हम दुनिया की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुके हैं। ये बदलाव सुधारों, किसानों, एमएसएमई और उद्योगपतियों की मेहनत से संभव हुआ है।” उन्होंने आगे कहा कि “वैश्विक संस्थाएं और अर्थशास्त्री भी अब भारत को विश्व अर्थव्यवस्था का चमकता सितारा मानते हैं। उम्मीद है कि आने वाले कुछ वर्षों में हम तीसरे नंबर पर होंगे।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।