'बंगाल से खत्म होगा महाजंगलराज...उलटी गिनती शुरू', PM मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब तृणमूल कांग्रेस की सरकारें सत्ता में रहीं, लेकिन इन सरकारों के दौरान विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सरकारों ने जनता की भलाई के बजाय अपनी जेबें भरने पर ज्यादा ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भी पश्चिम बंगाल लगातार पीछे होता गया

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 5:15 PM
Story continues below Advertisement
कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला है।

कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता सरकार पर तीखा प्रहार क‍िया। कोलकाता में परिवर्तन संकल्प यात्रा को संबोध‍ित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बंगाल में ह‍िन्‍दुओं को अल्‍पसंख्‍य बनाया जा रहा है। अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा। अब बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होग। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अलग-अलग सरकारें आईं, लेकिन राज्य का विकास पीछे रह गया।

TMC पर पीएम मोदी का बड़ा हमला 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब तृणमूल कांग्रेस की सरकारें सत्ता में रहीं, लेकिन इन सरकारों के दौरान विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सरकारों ने जनता की भलाई के बजाय अपनी जेबें भरने पर ज्यादा ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भी पश्चिम बंगाल लगातार पीछे होता गया। कई उद्योग बंद हो गए और कारोबार भी ठप पड़ गया। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में नौकरियां खुलेआम बेची जा रही हैं।


पीएम मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि इस स्थिति को बदला जाए और राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर अवसर और रोजगार मिलें। अपने भाषण में उन्होंने बंगाल के पुराने गौरव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब पश्चिम बंगाल पूरे देश की अर्थव्यवस्था और उद्योगों की दिशा तय करता था। व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में बंगाल देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता था।

उलटी गिनती हुई शुरू 

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राज्य के महान संतों और स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनका सपना एक मजबूत और विकसित बंगाल का था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस बंगाल की कल्पना श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, खुदीराम बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान लोगों ने की थी, उसी तरह के बंगाल का निर्माण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार उस सपने को पूरा करने और बंगाल का पुनर्निर्माण करने के लिए काम करेगी। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठया है। उन्होंने कहा कि जो लोग बंगाल में “जंगल राज” लाए हैं, उनके लिए अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।