Kashmir Pahalgam Attack: इस साल फरवरी की शुरुआत में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में एक हाई-प्रोफाइल रैली हुई। इसमें हमास और लश्कर-ए-तैयबा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन मौजूद थे। उस आतंकी सम्मेलन के ठीक 75 दिन बाद जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घातक आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में अब तक दो दर्जन से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है। इसमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं, एक इजरायल और दूसरा इटली का।
