Get App

Delhi pollution: दिल्ली में प्रदूषण अपने चरम पर, AQI 415 तक पहुंचा, CAQM ने लागू किया GRAP स्टेज-IV

Delhi pollution: गुरुवार को दिल्ली के बड़े हिस्से घने जहरीले धुएं की चादर में लिपटे रहे, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और निवासियों को असुविधा हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के Sameer app के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 6:00 बजे तक दिल्ली का AQI 356 दर्ज किया गया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 8:28 AM
Delhi pollution: दिल्ली में प्रदूषण अपने चरम पर, AQI 415 तक पहुंचा, CAQM ने लागू किया GRAP स्टेज-IV
दिल्ली में प्रदूषण अपने चरम पर, AQI 415 तक पहुंचा, CAQM ने लागू किया GRAP स्टेज-IV

Delhi pollution: गुरुवार को दिल्ली के बड़े हिस्से घने जहरीले धुएं की चादर में लिपटे रहे, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और निवासियों को असुविधा हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के Sameer app के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 6:00 बजे तक दिल्ली का AQI 356 दर्ज किया गया, जो 'अत्यंत खराब' श्रेणी में आता है।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास के इलाके भी घने धुएं की चपेट में थे, जहां का AQI 349 दर्ज किया गया। वहीं, नजफगढ़ में AQI थोड़ा कम 284 दर्ज किया गया, लेकिन यह क्षेत्र भी धुएं की चपेट में रहा।

आनंद विहार में AQI 415 के साथ सबसे अधिक दर्ज किया गया, जो इसे 'गंभीर' श्रेणी में रखता है। इसके बाद विवेक विहार (410), जहांगीरपुरी (405), रोहिणी (400), आईटीओ (399), मुंडका (398) और अशोक विहार (395) का स्थान रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें